JanjgirChampa Big News : कंटेनर में भरे मिले 28 भैंसा, 6 की हो गई मौत, अनियंत्रित होकर सड़क से उतरा था कंटेनर, अकलतरा पुलिस कर रही तफ्तीश

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र में NH-49 पर सड़क से नीचे उतरे कंटेनर में 28 भैंसा भरे हुए थे. उसमें से 6 भैंसा की मौत हो गई है. पुलिस ने 22 भैंसा को मेंहदा गौशाला भेज दिया है. कंटेनर के सड़क के नीचे उतरने के बाद वाहन को लावारिस छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है. जिस कंटेनर में भैंसा मिले हैं, वह पंजाबपासिंग की गाड़ी है और बिलासपुर की ओर से रायगढ़ की ओर वाहन जा रहा है. फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है.सड़क पर नीचे उतरे कंटेनर को लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी. कंटेनर में भैंसा भरे थे. पुलिस पहुंची और भैंसा की गिनती की तो 28 की संख्या में मिले, लेकिन इसमें 6 की मौत कंटेनर में ही हो गई थी. मौके से ड्राइवर फरार हो गया था. मामले में अकलतरा पुलिस जांच कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

Related posts:

error: Content is protected !!