घर के रास्ते को लेकर शख्स की पिटाई, शख्स हुआ घायल, सिर पर आई चोट, पुलिस ने किया अपराध दर्ज

कोरबा– जिले के मानिकपुर उपथाना क्षेत्र के अमरैयापारा से घर के रास्ते को लेकर युवक परमेश्वर सूर्यवंशी से गाली- गलौज, मारपीट का मामला सामने आया है. मारपीट से युवक के सिर में चोट आई है, मामले में पुलिस ने आरोपी युवक योगेंद्र महेश्वरी के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

 



 

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

-दरसअल, परमेश्वर सूर्यवंशी ने उपथाना में रिपोर्ट लिखाई थी कि जब वह अपने पिता के साथ बाजार की ओर जाने के लिए स्कूटी में सवार होकर घर से निकला था. तभी योगेन्द्र महेश्वरी ने उसका उसका रास्ता रोका और बोला कि यह रास्ता उसका है. रास्ते में आने जाने से मनाकर गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा. मारपीट से परमेश्वर सूर्यवंशी के सिर में चोट आई है. फिलहाल, मामले में पुलिस ने आरोपी योगेंद्र महेश्वरी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है. हालांकि, अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!