JanjgirChampa Big News : कुएं में मिली लापता 25 वर्षीय युवक की लाश, मौके पर पहुंची अकलतरा पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव से बड़ा मामला सामने आया है. यहां गांव के कुएं में लापता 25 वर्षीय युवक ऋषभ थवाईत की लाश मिली है. मामले में पुलिस जांच कर रही है और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.



पुलिस के मुताबिक, कोटमीसोनार गांव के रहने वाले ऋषभ थावाईत, 06 अप्रैल को घर से निकला था और उसके भाई ने थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मामले में पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी. इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव के कुएं में एक युवक का शव पड़ा है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और देखा कि ऋषभ थवाईत की लाश कुएं में पड़ी थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : अवैध खनिज गतिविधियों पर कार्रवाई, 1 हाइवा,1 जेसीबी मशीन, 2 ट्रैक्टर जब्त, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 612 प्रकरण दर्ज, 1.74 करोड़ से अधिक की वसूली...

पुलिस ने आगे बताया कि ऋषभ थवाईत की मानसिक स्थिति अभी ठीक नहीं थी और वह 11 वीं क्लास तक पढ़ा है. फिलहाल, मामले में पुलिस जांच कर रही है और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा. रविवार को सुबह युवक के शव का पोस्टमार्टम होगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने शिवरीनारायण और खरौद में जल आवर्धन योजना का किया निरीक्षण, खरौद में जल आवर्धन योजना में धीमी प्रगति, कलेक्टर ने ठेकेदार को लगाई फटकार...

error: Content is protected !!