JanjgirChampa Big News : नवागढ़ की बड़ी नहर में लाश मिलने का मामला, शव की हुई पहचान, पोस्टमार्टम में मौत के कारण का ये हुआ खुलासा… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ के कहरा पारा की बड़ी नहर में कल 14 अप्रैल को संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति की लाश पानी में बहते हुए मिली थी. नवागढ़ पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. साथ ही, आसपास के थानों में मृतक के पहचान के लिए सूचना दे दी गई थी. आज मृतक की पहचान नैला निवासी 34 वर्षीय संतोष कुमार कश्यप के रूप में हुई है. पुलिस द्वारा मृतक के परिजन से बयान लिया जा रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

दअरसल, कल 14 अप्रैल को धुरकोट की बड़ी नहर में एक व्यक्ति की लाश पानी में बहते हुए नवागढ़ की तरफ जा रही थी. इस पर नवागढ़ में पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था. आज मृतक व्यक्ति की पहचान नैला के संतोष कुमार कश्यप के रूप में हुई है और पोस्टमार्टम में मौत, पानी में डूबने से हुई है. मामले में पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

नवागढ़ टीआई रविन्द्र अनन्त ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर ने व्यक्ति की सामान्य मौत होना बताया है और उसकी मौत पानी में डूबने से हुई है. एक दिन पहले घर से निकला था और कल नवागढ़ में शव बरामद हुआ था. 

error: Content is protected !!