JanjgirChampa Farmer Problem : कृषक चेतना मंच के द्वारा नवागढ़ में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर 17 अप्रेल को किया जाएगा धरना प्रदर्शन

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ में कृषक चेतना मंच के द्वारा किसानों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर 17 अप्रेल को धरना प्रदर्शन किया जाएगा. जिसमें विभिन्न मांग जैसे – रबी फसल की धान खरीदी कर समर्थन मूल्य पर शासन द्वारा की जाए, वर्षा के कारण गेंहू, चना, सरसों, मूंग, उड़द की फसल को नुकसान हुआ है इसका प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति दी जाए, सहकारिता और जल उपभोक्ता संस्थाओं का चुनाव कराया जाए, प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी की जाए और रबी फसल में लगे धान के लिए नहर में 10 मई तक पानी दिया जाए.

 



इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

कृषक चेतना मंच के जिला संयोजक राजशेखर सिंह और महासचिव संदीप तिवारी एवं किसानों के द्वारा इन मांगों को लेकर नवागढ़ में 17 अप्रैल को धरना प्रदर्शन दिया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!