JanjgirChampa FIR : मामा और उसके बेटों ने मिलकर भांजों की पिटाई की, पुलिस ने बाप-बेटों के खिलाफ किया जुर्म दर्ज, अकलतरा थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव से भांजों से गाली-गलौज कार मारपीट का बड़ा मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने आरोपी मामा लक्ष्मण सांडे, उसके बेटे कृष्णा सांडे और बसंत सांडे के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत FIR दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

 



दरसअल, किशन बंजारे ने दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया है कि उसके मामा लक्ष्मण सांडे के घर दशगात्र कार्यक्रम था, जहां वह चावल पहुंचाने गया था, तभी उसके मामा के साथ विवाद हो गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

इसके बाद उसके मामा और उसके बेटे आए एवं तीनों ने मिलकर किशन बंजारे, उसके भाई राजू बंजारे से गाली-गलौज कर मारपीट की. मारपीट से दोनों भाइयों को चोट आई है. मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है. फिलहाल, तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!