JanjgirChampa News : सजायाफ्ता कैदी के द्वारा जिला जेल में सुसाइड का मामला, मुख्य प्रहरी और प्रहरी निलम्बित, बिलासपुर केंद्रीय जेल में अटैच किया गया

जांजगीर-चाम्पा. जिला जेल में सजायाफ्ता कैदी के द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने के मामले में जेल विभाग के अफसरों ने मुख्य प्रहरी गौकरण प्रसाद बर्मन और प्रहरी सन्नी कुमार जायसवाल को निलम्बित कर दिया है. दोनों कमर्चारियों को बिलासपुर केंद्रीय जेल में अटैच किया गया है.

 



दरअसल, 8 अप्रेल की रात कैदी बनवारी कुमार कश्यप ने जिला जेल में फांसी लगाकर सुसाइड की थी. 9 अप्रेल को शव का पोस्टमार्टम किया गया था. इस दौरान जांजगीर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने भी जिला जेल और घटनास्थल का निरीक्षण किया था, वहीं जेलर ने भी जेल विभाग को सुसाइड मामले की रिपोर्ट भेजी थी.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

इस तरह लापरवाही उजागर होने पर जेल विभाग ने मुख्य प्रहरी गौकरण प्रसाद बर्मन और प्रहरी सन्नी कुमार जायसवाल को निलम्बित कर दिया है.

आपको बता दें, 5 अप्रेल को कोर्ट ने बंदी को 20 साल की सजा सुनाई थी. वह 15 मई 2022 से जेल में था और पामगढ़ क्षेत्र के खैरा गांव का रहने वाला था. नवागढ़ थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था, जिसके बाद कोर्ट ने सजा सुनाई थी और फैसले के 3 दिनों बाद उसने जिला जेल के बैरक नम्बर 10 के ऊपर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

Related posts:

error: Content is protected !!