Pamgarh Accident FIR : पैदल चलकर घर जा रही दो महिलाओं को बाइक ने मारी ठोकर, पामगढ़ थाना में बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ के सद्भावना भवन के पास अपने घर पैदल जा रही दो महिलाओं को ठोकर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 337, 279 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पामगढ़ के जयतारा चौक के पास रहने वाली महिला सुनीता राय ने बताया कि वह पामगढ़ के प्राथमिक शाला में शिक्षिका के पद पर पदस्थ है. अपने भाई बहु लक्ष्मी प्रधान के साथ कपड़ा खरीदने गई थी. वापस पैदल आते वक्त शिवरीनारायण की ओर से आ रहा तेज रफ्तार बाइक CG 11 AD 2227 के चालक ने पीछे से ठोकर मार दी. इससे दोनों महिलाओं को चोट लगी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

फिलहाल, मामले में पामगढ़ पुलिस ने बाइक क्रमांक CG 11 AD 2227 के चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!