JanjgirChampa News : बम्हनीडीह में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्देश्य यह है कि गरीब निःशक्त असहाय व्यक्तियों, जिसकी आय 1 लाख 50 हजार से कम है. उनको विधिक सहायता से अधिवक्ता प्रदाय करना, जिसके लिए लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल से अधिवक्ता की नियुक्ति, दहेज़ प्रथा , बाल विवाह, शिक्षा का अधिकार, घरेलू हिंसा अधिनियम, महिलाओ को भी समानता का अधिकार, किशोर न्याय बोर्ड, पास्को एक्ट, प्रथम सूचना रिपोर्ट, मोटर यान अधिनियम में ड्राइविंग लाइसेंस आरसी बुक, लोक अदालत , भूमि राजस्व संबंधी मामलों, एवम् नालसा का विभिन्न योजनाएं टेली ला एप, अभिव्यक्ति एप आगामी नेशनल लोक अदालत के बारे में जानकारी देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Fraud FLW : बिर्रा में मृत महिला का फर्जी मृत्य प्रमाण पत्र बनवाकर 1 लाख रुपये आहरण करने का मामला, पंचायत सचिव की तलाश जारी, जांच में कई और आएंगे राडार में, बैंक प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे में, SP ने कहा...

इस शिविर में एआर रिगरी, अपर सत्र न्यायाधीश एससी एसटी सुरेश जून, अपर सत्र न्यायाधीश जांजगीर ममता भोजवानी, अपर सत्र न्यायाधीश सक्ती, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के सचिव गीतेश कुमार कौशिक, एसपी त्रिपाठी न्यायाधीश जांजगीर कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बम्हनीडीह और अलका चंद्राकर तहसीलदार बम्हनीडीह एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : विश्व क्षय दिवस पर टीबी मुक्त 128 पंचायतों को सम्मानित किया गया, कलेक्टर समेत जनप्रतिनिधि रहे मौजूद...

error: Content is protected !!