JanjgitrChampa Big News : एनीकट पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय लड़के पर जंगली सुअर ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल, बिलासपुर रेफर, नवागढ़ क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ ब्लॉक के भठली एनीकट में कटौद गांव से पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय लड़के अभिषेक गोंड़ पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया. इससे गंभीर रूप से घायल 15 वर्षीय लड़के को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, जहां से गंभीर स्थिति होने पर डॉक्टर ने बिलासपुर रेफर कर दिया है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, कटौद के रहने वाले हरिराम गोंड़ का 15 वर्षीय बेटा अभिषेक गोंड़, अपने कुछ दोस्तों के साथ भठली एनीकट पिकनिक मनाने गया था. इसी दौरान वह अकेले पानी लेने नदी किनारे गया था, तभी जंगली सुअर ने हमला कर दिया. इससे अभिषेक बुरी तरह से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के जिला अस्पताल लेकर परिजन आए थे, यहां से गंभीर स्थिति होने पर बिलासपुर रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baheradih News : धान की फसल पर बेमौसम बारिश का कहर, किसानों को झेलना पड़ रहा दोहरा नुकसान

Related posts:

error: Content is protected !!