JanjgirChampa Temple Thief : मंदिर में हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ सारागांव थाना में मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना क्षेत्र के परसापाली गांव के सराईपाठ मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 380 और 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



दरअसल, रिपोर्ट में सरपंच राजेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने पुलिस को बताया है कि सराईपाठ मंदिर में नवरात्रि के समय सीसी टीवी कैमरा, टीवी, डीवीआर, हार्ड डिस्क 4जी राउटर एवं केबल तार लगे हुए थे. सराईपाठ मंदिर की पुजारी रामवृक्ष साहू मंदिर में ताला लगाकर अपने घर चला गया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

गांव के व्यक्ति के द्वारा सरपंच राजेंद्र कुमार सूर्यवंशी को बताया गया कि सराईपाठ मंदिर का दरवाजे में लगे ताला टूटा हुआ था और मंदिर अंदर जाकर देखा तो मंदिर में लगे सी सी टीवी कैमरा, टीवी, डीवीआर, हार्ड डिस्क 4जी राउटर और केबल तार एवं दान पेटी में रखे नगदी रकम 600 रूपये जुमला कीमती लगभग 9 हजार 500 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर के ले गया है. मामले की रिपोर्ट में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!