JanjgirNews : जिला न्यायालय में नालसा की योजनाओं को हर व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

जांजगीर-चाम्पा. नालसा के योजनाओं को हर व्यक्तियों तक पहुचाने के लिये, विधिक जागरूकता ’शिविर आयोजित नालसा के विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए, सुरेश कुमार सोनी जिला न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरणां, जांजगीर के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय सभागार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया गया ।

 



इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुरेश कुमार सोनी जिला न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के द्वारा लोगों के घरों में तथा आसपास घटित होने वाले घटनाओं का उदाहरण देकर मौलिक अधिकार , वैधानिक अधिकार, एवं महिलाओं के संपति पर अधिकार के संबध में जानकारी दिया गया व वरिष्ठ नगरिको व माता पिता के अधिकार के संबध में जानकारी ,वं साथ ही लडकियों व महिलाओं के साथ घटने वाली शारीरिक घटनाओं मे सभी को संतर्क रहने व बच्चों के प्रति विशेष ध्यान देने व संवेदनशील रहने की जरूरत है इस संबध में विस्तृत जानकारी दिया गया।

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा गीतेश कुमार कौशिक द्वारा अपने उद्बोधन में नालसा की विभिन्न योजनाओं को घर – घर तक पहुचनें व अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ पहुचने व नालसा का उद्देश्य ’’कोई भी व्यक्ति गरीबी के कारण न्याय से वंचित न हो ’’ इस बारे में जानकारी व विधिक सेवा द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क सहायता साथ ही सभी लोगों तक जन चेतना, टेली लां, अभिव्यक्ति ,प डाउनलोड करनें व इससें होने वाले लाभ कें संबध में जानकारी दिये गये।

शिव प्रकाश त्रिपाठी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जांजगीर व अध्यक्ष किशोर न्याय बोर्ड जांजगीर द्वारा उपस्थित लोगों को किशोर न्याय बोर्ड अधिनियम, 2015 व बच्चों के साथ होने वाले अपराध, बच्चों को मोबाईल से सावधान रखनें व साइबर अपराध से बचनें के संबध में जानकारी दिया गया।

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

संतोष कुमार गुप्ता चीफ लीगल ,एड डिफेंस कौसिंल जांजगीर द्वारा उपस्थित लोगो को लीगल एड डिफेंस कौसिंल के कार्यो गठन, साथ हि इससे आमजन को होने वालें फायदे जिससें लोगों को गरीबी के करण अपने डिफेंस बचाव में अधिवक्ता नियुक्त नहीे कर पाते उनके लिये लीगल एड डिफेंस कौसिंल कार्य करता है जिससें गरीबों की मदद् व उसे समाज में और कमजोर होने से बचाता भी है. इस जानकारी को हर व्यक्ति तक पहुचने व मदद करनें के संबध में जानकारी दिया गया।

कार्यक्रम का अभार प्रदर्शन पुष्पेंद्र प्रताप सिंह जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नवागढ़ द्वारा किया गया साथ ही उनके द्वारा विधिक सेवा की जानकारी घर घर तक पहुचाने की बात कहा गया। कार्यक्रम में अशोक चावला विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत नवागढ, धनसिंह कुवंर डिप्टी कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नवागढ व नवागढ क्षेत्र के संरपचगढ व महिला स्व सहायता समुह के 100 महिलायें उपस्थित रहें।

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!