Sakti News : बन्द के समर्थन में निकले भाजपा नेता और कार्यकर्ता, व्यवसायियों से समर्थन मांगकर बन्द को सफल बनाने आव्हान किया गया

सक्ती. जिले के मालखरौदा में छ्ग बन्द के तहत बन्द को सफल बनाने भाजपा के नेता निकले और लोगों से बन्द का समर्थन करने का आव्हान किया गया. मालखरौदा में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा और भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोकेश साहू के साथ कार्यकर्ता दुकानों को बन्द कराने निकले, जिसके बाद लोगों ने दुकानें बंद कर छ्ग बन्द का समर्थन दिया. छ्ग बन्द होने का मिलाजुला असर पूरे जिले में दिखा और दुकानें बंद रही, वहीं लोगों का आना-जाना भी कम रहा.आपको बता दें, बेमेतरा में हुई घटना को लेकर छ्ग बन्द का आव्हान किया गया था, जिसके बाद भाजपा समेत हिंदूवादी संगठनों के द्वारा दुकानदारों से अपील कर दुकानें बंद कराई गई.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

इस मौके पर भाजपा नेता कवि वर्मा, पुष्पेंद्र कुमार चंद्रा, रेवती नाथ साहू, प्रमोद गबेल, साहेब दास, नरसिंह जायसवाल, यतेंद्रनाथ खूंटे, राजेश चंद्रा, राकेश चंद्रा, चंद्रकुमार चंद्रा समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!