Pamgarh Accident : गिट्टी से भरे खड़े ट्रैक्टर को कैप्सूल वाहन ने मारी ठोकर, ट्रैक्टर का ड्राइवर हुआ घायल, CCTV में कैद हुई घटना, पामगढ़ क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ ब्लॉक के चेउडीह के पास तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने गिट्टी से भरे खड़े ट्रैक्टर को जोरदार ठोकर मार दी. ट्रैक्टर चालक को चोट आई है. जिसका निजी अस्पताल में इलाज जारी है. पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, पामगढ़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने गिट्टी से भरे ट्रैक्टर को जबरदस्त ठोकर मार दी. राहत की बात रही कि एक्सीडेंट के वक्त आसपास कोई और मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. घटना में ट्रैक्टर चालक को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

Related posts:

error: Content is protected !!