Sheorinarayan Accident Death : शिवरीनारायण में तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत, कैप्सूल वाहन लेकर ड्राइवर फरार

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के नटराज चौक के पास तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन के चालक ने बाइक सवार व्यक्ति धर्मेंद्र उर्फ रामकुमार केंवट को पीछे से ठोकर मार दी. बाइक सहित जमीन पर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसे निजी एम्बुलेंस के माध्यम से खरौद CHC ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है. कैप्सूल वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया है.



इसे भी पढ़े -  Champa Action : हथनेवरा चौक पर रेत का अवैध परिवहन करते 6 हाइवा जब्त, चाम्पा SDM पवन कोसमा के नेतृत्व में टीम ने की कार्रवाई...

दरसअल, शिवरीनारायण के टिकरीपार निवासी धर्मेंद्र उर्फ रामकुमार केंवट अपने ससुराल खोखरी गांव गया था. वहां से वापस आते वक्त तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन CG 04 HY 1650 के चालक ने पीछे से ठोकर मार दी. इससे धर्मेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसे खरौद के अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है. मामले में पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : रामनवमी पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग का विवाह रुकवाया, परिवार को दी गई समझाइश, बाल विवाह की सूचना तुरंत दें, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर करें शिकायत

error: Content is protected !!