नौकरीपेशा के लिए ITR भरना आसान, सहज और सुगम फॉर्म के लिए सॉफ्टवेयर लांच, कहां और कैसे उठाएं फायदा?

नई दिल्‍ली. नौकरीपेशा और बिजनेस से कमाई करने वालों के लिए इनकम टैक्‍स विभाग (Income Tax Department) ने आईटीआर (ITR) भरना और आसान बना दिया है. विभाग ने ITR फॉर्म 1 और 4 को भरने के लिए अपनी वेबसाइट पर एक्‍सेल (Excel) की सुविधा दी है. करदाता इसकी मदद से न सिर्फ अपनी टैक्‍स देनदारी का आकलन कर सकते हैं, बल्कि बिना सीए या एक्‍सपर्ट के ही अपना ITR फॉर्म भी भर सकते हैं. इसके अलावा ITR भरने के लिए फॉर्म 10 भी विभाग ने अपने पोर्टल पर अपलोड कर दिया है.



 

 

 

 

इनकम टैक्‍स विभाग ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल पर लिखा है कि आईटीआर 1 और 4 फॉर्म यानी सहज और सुगम फॉर्म को भरने के लिए एक्‍सेल यूटिलिटीज (Excel Utilities) की सुविधा आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है. टैक्‍सपेयर्स पोर्टल पर चल रहे लाइव टिकर पर क्लिक कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. इस सॉफ्टवेयर के जरिये करदाता अपनी टैक्‍स देनदारी का आसानी से मूल्‍यांकर कर सकेंगे और बिना किसी एक्‍सपर्ट की मदद के ही अपना आईटीआर फॉर्म भी भर सकेंगे.

इसे भी पढ़े -  नगर पालिका सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल श्रीमद भागवत कथा में पहुंचे, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ वातावरण

 

 

 

https://twitter.com/IncomeTaxIndia/status/1651193977234681856?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1651193977234681856%7Ctwgr%5E32228c053274e12823b3aab01287e80237bd667d%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-42897222834256062746.ampproject.net%2F2304132133000%2Fframe.html

 

 

 

अन्‍य करदाताओं को भी जल्‍द मिलेगी सुविधा

इनकम टैक्‍स विभाग ने ट्वीट में कहा- ‘अन्‍य आईटीआर फॉर्म (ITRs Form) के लिए भी सॉफ्टवेयर को जल्‍द जारी कर दिया जाएगा. करदाता इसका इस्‍तेमाल आकलन वर्ष 2023-24 का इनकम टैक्‍स रिटर्न भरने के लिए कर सकते हैं. करदाताओं को इसकी जानकारी पोर्टल पर ही मिल जाएगी. इस बारे में धैर्य बनाए रखने के लिए करदाताओं की प्रशंसा करते हैं. हम इस दिशा में काम कर रहे हैं.’

इसे भी पढ़े -  शुरू हुआ Kia India का 'सर्विस समर कैंप': फ्री चेकअप और सर्विस पर भारी छू़ट, ऐसे उठाएं फायदा

 

 

 

किसके लिए है ITR फॉर्म 1 और 4

इनकम टैक्‍स विभाग के अनुसार, ITR फॉर्म 1 उन करदाताओं को भरना होता है, जिनकी कमाई सैलरी, मकान का किराया और ब्‍याज से होती है. इसे सहज फॉर्म भी कहते हैं. यह फॉर्म सिर्फ व्‍यक्तिगत करदाताओं के लिए होता है. वहीं, ITR फॉर्म 4 उन करदाताओं को भरना होता है, जिनकी कमाई सैलरी, रेंट और ब्‍याज के अलावा किसी बिजनेस से भी होती है. इस फॉर्म को सुगम भी कहते हैं. इसका इस्‍तेमाल व्‍यक्तिगत करदाताओं के साथ हिंदू अविभाज्‍य फैमिली (HUF) भी करती है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : पचमढ़ी में राष्ट्रीय पर्वतारोहण आपदा प्रबंधन शिविर आयोजित, जिला संघ सक्ती से 07 स्काउट्स एवं 11 गाइड्स प्रतिभागी होंगे शामिल, पचमढ़ी के लिए हुए रवाना

 

 

https://twitter.com/IncomeTaxIndia/status/1651197484381749249?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1651197484381749249%7Ctwgr%5E9c40673e2975451bbb2b0459d521bc6c4fc8f92b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-42897222834256062746.ampproject.net%2F2304132133000%2Fframe.html

error: Content is protected !!