टीवी की ‘गोरी मैम’ हो चुकी हैं पर्दे से गायब, विभूति से भी हैंडसम हैं रियल पति, अब क्या करती हैं सौम्या टंडन?

‘भाभी जी घर पर हैं’ में अनीता और विभूति की केमिस्ट्री को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था. दोनों के गजब के तालमेल ने ऑडियंस को खूब हंसाया था. लेकिन शायद ही आपने अनीता उर्फ सौम्या के रियल लाइफ हस्बैंड को देखा होगा. आज आपको एक्ट्रेस की निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातों से रूबरू कराने जा रहे हैं.



 

 

 

सौम्या टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. भले ही वह सीरियल्स की दुनिया से दूर हो चुकी हैं, लेकिन अभी भी ऑडियंस के बीच उनका गजब का क्रेज है.

 

 

 

सौम्या टंडन एक उम्दा एक्ट्रेस होने के साथ ही एक स्टाइल आइकॉन भी हैं, एक्ट्रेस की स्टाइलिश फोटोज पर फैन्स दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं.

इसे भी पढ़े -  Asha Bhosle Died : 8 दशक का करियर, 12 हजार गाने! गिनीज बुक में दर्ज किया नाम, कहानी सुरों की मल्लिका की

 

 

 

सौम्या सोशल मीडिया पर अपनी तो ढेर सारी फोटोज शेयर करती हैं, लेकिन वह अपने पति और बेटे की झलक बहुत कम ही दिखाती हैं. एक्ट्रेस ने एक बार बताया था कि उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में चीजें शेयर करना पसंद नहीं है.

 

 

 

सौम्या टंडन ने एक खास मौके पर अपने पति के साथ एक तस्वीर साझा की थी. इस तस्वीर में जहां एक्ट्रेस ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आ रही हैं, तो वहीं उनके पति सूट पहने दिख रहे हैं. सूट में एक्ट्रेस के पति बेहद हैंडसम लग रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  कौन होगा Asha Bhosle की 250 Cr की संपत्ति का वारिस? भारत से लेकर दुबई तक फैला है करोड़ों का कारोबार

 

 

 

एक्ट्रेस की उस फोटो पर उनके ऑनस्क्रीन पति विभूति नारायण यानी कि एक्टर आसिफ शेख ने भी कमेंट किया था. उन्होंने कमेंट कर दोनों की तारीफ की थी.

 

 

 

सौम्या टंडन ने ग्रोथ और एक बेहतर रोल की तलाश में शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ को अलविदा कह दिया था. हालांकि, इन दिनों ये एक्ट्रेस किसी सीरियल या प्रोजेक्ट में नजर नहीं आ रही हैं. वह इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं.

error: Content is protected !!