Twitter Blue Tick: मस्क का बड़ा ऐलान, 20 अप्रैल से हटा दिए जाएंगे ब्लू टिक, यूज़र्स को करनी होगी पेमेंट. जानिए..

एलन मस्क ने जब से ट्विटर को टेकओवर किया है, तब से ये लगातार किसी न किसी वजह से चर्चा में है. ट्विटर को लेकर मस्क ने शुरुआत से ही कई बड़े बदलाव का ऐलान किया है, जिसमें से सबसे प्रमुख इसका ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन है. मस्क इस बार लगातार अपडेट दे रहे हैं, और अब कंपनी के CEO ने जानकारी दे दी है कि ब्लू टिक हाल्डर वाले अकाउंट से ब्लू टिक कौन सी तारीख से हटाए जा रहे हैं.

 



 

 

 

 

मस्क ने इसका ऐलान ट्वीट के ज़रिए किया है, और बताया है कि ब्लू टिक को 20 अप्रैल से हटा दिया जाएगा. ट्वीट में लिखा है, ‘लेगेसी ब्लू चेकमार्क हटाए जाने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल है’.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

 

 

 

बता दें कि 20 अप्रैल से ब्लू टिक वाले यूजर्स के अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया जाएगा, और जिसे ब्लू टिक चाहिए उसे उसके लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा. यानी कि ब्लू टिक सिर्फ उनके ही अकाउंट में रहेगा जो इसके लिए पैसे चुकाएंगे.

 

 

अगर आपको अपने ट्विटर अकाउंट के लिए ब्लू टिक बरकरार रखना है तो आपको ट्विटर ब्लू की मेंबरशिप लेनी होगी.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

 

 

भारत में Twitter Blue के मोबाइल प्लान के लिए यूजर्स को 900 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि वेब वर्जन के लिए 650 रुपये का शुल्क देना होगा…

 

 

 

क्या होता है लेगेसी ब्लू चेक?
ट्विटर का लेगेसी ब्लू चेक कंपनी का सबसे पुराना वेरिफिकेशन मॉडल है. इस मॉडल के तहत सरकार, कंपनियां, ब्रांड्स और ऑर्गनाइजेशन्स, न्यूज ऑर्गनाइजेशन्स और पत्रकार , एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और गेमिंग, ऐक्टिविस्ट्स, ऑर्गनाइजर्स और दूसरे इन्फ्लूएसिंग इंडिविजुल्स के अकाउंट वेरिफाई किए जाते थे.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!