लव मैरिज में खाईं कसमें, चट शादी के बाद हुआ पट तलाक, 7 माह के भीतर ही टूटा इन 5 सितारों का सात जन्मों का बंधन

नई दिल्ली. बीटाउन में अक्सर सेलेब्स के अफेयर और ब्रेकअप की खबरें आती रहती हैं. अक्सर फिल्मों या टीवी के सेट से शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली और फिर कुछ सेलेब्स ने अग्नि के सात फेरे लेने के बाद अपने पार्टनर के साथ ताउम्र जुड़े रहने का वादा किया. लेकिन कुछ सेलेब्स ऐसे हैं, जिनकी चट शादी होने के बाद पट तलाक भी हो गया और 7 जन्मों का पवित्र रिश्ता कुछ महीनों में ही टूट गया. आइये एक नजर डालते हैं ऐसे ही सितारों पर जिनकी शादी सालभर नहीं बल्कि कुछ महीनों में ही टूट गई.

 



इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है अली मर्चेंट और सारा खान का, जिन्होंने रियलिटी शो, बिग बॉस 4 में नेशनल टेलीविजन पर निकाह किया था. लेकिन दोनों की ये शादी महज दो महीने ही चल पाई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

इन लिस्ट दूसरा नाम ‘डिस्को डांसर’ यानी मिथुन चक्रवर्ती का, जिनको फिल्म के सेट पर हेलेना ल्यूक से प्यार हुआ और उन्होंने चटपट शादी कर ली. हेलेना 70 के दश की फैशन आइकॉन थीं. शादी हुई, लेकिन सिर्फ 120 दिन यानी 4 महीने ही ये शादी टिकी और फिर दोनों अलग हो गए.

मॉडल व एक्ट्रेस मंदाना करीमी का नाम भी इसी लिस्ट में हैं. उन्होंने 25 जनवरी, 2017 को बिजनेसमैन गौरव गुप्ता से शादी की थी, लेकिन शादी के सिर्फ 6 महीने बाद उनके बीच समस्याएं शुरू हो गईं. मंदाना ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज कराया और फिर दोनों अलग हो गए.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना की शादी भी 12 महीने नहीं टिक सकी. साल 2006 में बिजनेसमैन भरत नरसिंघानी से शादी की थी. लेकिन शादी के 8 महीने में सब बदल गया और उन्होंने साल 2007 में अपने पति के खिलाफ शियाकत दर्ज कराई और फिर उनका ये रिश्ता टूट गया.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!