रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के लिए 15 खिलाड़ियों ने जड़े हैं शतक, क्या आपको पता हैं उनके नाम?

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (Indian Premier League 2023) का रोमांच अपने चरम पर है. शुरूआती मुकाबलों में जबर्दस्त प्रदर्शन करने वाली लाखों लोगों की चहेती रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम को मानों किसी की नजर लग गई है. 16वें सीजन के 56 मुकाबले बीत जाने के बाद टीम अपने 11 मुकाबलों में केवल पांच जीत के साथ 10 अंक (-0.345) लेकर छठवें पायदान पर काबिज है. हाल यह है कि आरसीबी के उपर अब प्लेऑफ से बाहर होने का भी खतरा मंडराने लगा है. टीम को अब अपने अगले सभी मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी. इसके अलावा उसे लक की भी जरूरत है.

 



 

 

 

 

हमेशा से ही लोगों की पसंदीदा रही है आरसीबी:

आरसीबी की टीम हमेशा से ही लोगों की चहेती टीम रही है. इस टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी आए हैं, लेकिन टीम अबतक एक बार भी खिताब पर अपना कब्जा जमाने में नाकामयाब रही है. आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड किसी टीम के नाम दर्ज है, तो वो आरसीबी के ही नाम दर्ज है. आरसीबी के खिलाड़ियों ने देश की इस प्रतिष्ठित लीग में अबतक कुल 15 शतक लगाए हैं. उनके नाम इस प्रकार हैं-

इसे भी पढ़े -  वैभव सूर्यवंशी की वजह से यशस्वी जायसवाल छोड़ेंगे राजस्थान का साथ? 6 बार के IPL विजेता ने बताई पूरी कहानी

 

 

 

मनीष पांडे – 114* – 2009 – सेंचूरियनक्रिस गेल – 102* – 2011- कोलकाताक्रिस गेल – 107 – 2011 – बैंगलौरक्रिस गेल – 128* – 2012 – दिल्लीक्रिस गेल – 175* – 2013 – बैंगलौरक्रिस गेल – 117 – 2015 – बैंगलौरएबी डी विलियर्स – 133* – 2015 – मुंबईविराट कोहली – 100* – 2016- राजकोटविराट कोहली – 108* – 2016 – बैंगलौरविराट कोहली – 109 – 2016 – बैंगलौरएबी डी विलियर्स – 129* – 2016 – बैंगलौरविराट कोहली – 113 – 2016 – बैंगलौरविराट कोहली – 100 – 2019- कोलकातादेवदत्त पडिक्कल – 101* – 2021 – मुंबईरजत पाटीदार – 112* – 2022 – कोलकाता

इसे भी पढ़े -  वैभव सूर्यवंशी की वजह से यशस्वी जायसवाल छोड़ेंगे राजस्थान का साथ? 6 बार के IPL विजेता ने बताई पूरी कहानी

 

 

 

आरसीबी के लिए आईपीएल इतिहास का पहला शतक जड़ने का रिकॉर्ड मनीष पांडे के नाम दर्ज है. पांडे ने यह आतिशी पारी साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ जोहान्सबर्ग में खेली थी. इस मुकाबले में उन्होंने 73 गेंदों का सामना करते हुए कुल नाबाद 114 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके एवं चार छक्के निकले थे.

इसे भी पढ़े -  वैभव सूर्यवंशी की वजह से यशस्वी जायसवाल छोड़ेंगे राजस्थान का साथ? 6 बार के IPL विजेता ने बताई पूरी कहानी
error: Content is protected !!