आपके अपने सरकारी बैंक में बढ़ गई ब्याज दरें, एफडी पर मिल रहा ज्यादा रिटर्न, अब कितना होगा फायदा? जानिए…

नई दिल्ली. कई बैंकों ने एफडी पर अपनी ब्याज दरों को बढ़ाया है. इससे एफडी की तरफ लोगों का आकर्षण भी बढ़ा है. अगर आप भी किसी सरकारी बैंक में FD कराने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता, बैंक ऑफ बड़ौदा ने चुनिंदा अवधि के लिए डोमेस्टिक फिक्स्ड डिपॉजिट (fixed deposit) पर ब्याज दरों में 30 बीपीएस तक की बढ़ोतरी की है. इसमें एनआरओ और एनआरई सावधि जमा (FD) भी शामिल हैं. साथ ही, बैंक ने अपनी बड़ौदा तिरंगा प्लस डिपॉजिट स्कीम (Baroda Tiranga Plus Deposit Scheme) पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है, जिसकी अवधि 399 दिनों की है.

 



 

 

 

 

2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक आम नागरिकों 7.25% जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% की दर ब्याज दे रहा है. इससे पहले यह दरें क्रमशः 7.05% और 7.55% थीं. नई दरें 12 मई से लागू हो गई हैं. इससे पहले बैंक ने मार्च और दिसंबर 2022 में सावधि जमा दरों में बढ़ोतरी की थी.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

जानें FD पर अब कितना मिल रहा ब्याज
अगले 7 से 45 दिनों में परिपक्व होने वाली जमा राशि पर बैंक 3 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश कर रहा है. 46 से 180 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. 181 से 210 दिनों के बीच परिपक्व होने वाली एफडी पर बैंक 4.5 प्रतिशत ब्याज दे रहा है. 211 दिन या उससे कम की मैच्योरिटी वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 5.75 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. एक से दो साल के बीच मैच्योरिटी वाले फिक्स डिपॉजिट पर बैंक 6.75 फीसदी की दर से ब्याज देगा.

 

 

 

वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर
बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 7 से 45 दिनों के बीच की परिपक्वता वाली जमा राशि पर 3.5 प्रतिशत की ब्याज दर देता है. 46 से 180 दिनों की अवधि में परिपक्व होने वाली एफडी पर 5 प्रतिशत ब्याज दर का भुगतान किया जाएगा. 181 से 210 दिनों की अवधि में परिपक्व होने वाली जमाओं पर 5.75 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा. 211 दिन या उससे कम समय में मैच्योर होने वाले डिपॉजिट पर वरिष्ठ नागरिकों को 6.25 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. एक से दो साल के बीच की परिपक्वता वाली सावधि जमा पर, वरिष्ठ वयस्क 7.25 प्रतिशत की ब्याज दर के पात्र हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

 

बैंक ऑफ बड़ौदा, बड़ौदा तिरंगा प्लस डिपॉजिट स्कीम (399 दिन) पर सामान्य नागरिकों को 7.25 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. बैंक 10 साल से अधिक अवधि की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.25 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. पांच साल से अधिक और 10 साल तक की एफडी पर बैंक सामान्य नागरिकों को 6.5 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. 2 साल से अधिक और 3 साल तक की एफडी पर बैंक सामान्य नागरिकों को 7.05 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.55 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!