Champa Arrest : शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.



दरअसल, प्रार्थी ने चांपा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि डोंगाघाट हनुमान मंदिर के पास खड़ा था. उसी समय आरोपी अजय सिंह राजपूत आया और शराब पीने के लिये पैसे की मांग करने लगा था. प्रार्थी के द्वारा पैसे नहीं देने पर आरोपी अजय सिंह राजपूत गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : नाबालिग लड़की का अपहरण, आरोपी युवक और सहयोग करने वाली युवती गिरफ्तार, नवागढ़ क्षेत्र का मामला...

प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी अजय सिंह राजपूत के खिलाफ IPC की धारा 294, 327 और 506 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी गौशाला रोड निवासी अजय सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Fraud : मुख्यमन्त्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में एक बार फिर गड़बड़ी उजागर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने शिकायत की, कलेक्टर ने कहा...

error: Content is protected !!