Champa Giraftar : चाम्पा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा का खेल खेलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया, सार्वजनिक द्यूत अधिनियम के तहत कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा का खेल खेलाने वाले आरोपी लक्ष्मण साहू को गिरफ्तार किया है. आरोपी घठोली चौक के पास कोलकत्ता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेला रहा था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 सौ 90 रुपये नगद, 2 मोबाइल और 70 हजार नव सौ 50 रुपये का सट्टा-पट्टी जब्त किया है. आरोपी लक्ष्मण साहू, लछनपुर गांव का रहने वाला है.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत सभापति प्रियंका आलोक पटेल के प्रयासों से चंदली में विद्युत सब स्टेशन खोलने की मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों को ओवरलोडिंग की समस्या से मिलेगी बड़ी राहत, जिपं सभापति ने सीएम और वित्त मंत्री का जताया आभार

चाम्पा थाना के टीआई मनीष परिहार ने बताया, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति घठोली चौक के पास बैठकर ऑनलाइन सट्टा खेला रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो कोलकत्ता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाने की बात सामने आई.

इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से रुपये, मोबाइल और सट्टा-पट्टी को जब्त किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण साहू के खिलाफ सार्वजनिक द्यूत अधिनियम की धारा 4 और जुआ एक्ट की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई है. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जांजगीर में सांसद कमलेश जांगड़े ने ली प्रेसवार्ता, नारी शक्ति वंदन को लेकर रखी बातें...

error: Content is protected !!