Bore Basi : अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर चांपा थाना में किया गया बोरे बासी त्योहार का आयोजन

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया जा रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ में बोरे बासी त्यौहार के तौर पर मनाया जा रहा है. छत्तीसगढ़ के बोरे बासी को देश के साथ विदेशी लोग भी बड़े चाव से खा रहे हैं.

 



दरअसल, बोरे बासी छत्तीसगढ़ की संस्कृति और आहार का अभिन्न हिस्सा रहा है. यहां के मजदूर और किसान गर्मी के दिनों में बोरे बासी खाकर ही काम पर निकलते थे. पिछले साल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमवीरों के सम्मान में 1 मई श्रमिक दिवस को बोरे बासी त्यौहार के रूप में मनाने की अपील की है, जिनके मंशा अनुरूप श्रमिकों के सम्मान में चाम्पा थाना के सभी पुलिस कर्मियों ने बोरे बासी कार्यक्रम का लाभ लिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

इस मौके पर चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार, चाम्पा टीआई मनीष परिहार समेत पुलिसकर्मी मौजूद थे.

error: Content is protected !!