Chhattisgarh News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद मल्टीपरपज स्कूल का किया लोकार्पण… अत्याधुनिक लैब, स्मार्ट क्लास से सुसज्जित है स्कूल

बिलासपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने बिलासपुर विधानसभा के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में दयालबंद स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय (मल्टीपरपज) का लोकार्पण किया। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए 3 करोड़ 13 लाख रूपये की लागत से स्कूल भवन का उन्नयन किया गया है। स्कूल भवन में अत्याधुनिक लैब की सुविधा है। यहां स्मार्ट क्लास, भव्य प्रवेश द्वार, स्टेज, गार्डन, पार्किंग एवं नवीन टॉयलेट का निर्माण गया है।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

इस सत्र से यहां अंग्रेजी की पढ़ाई। वर्तमान में यहां हिंदी माध्यम की कक्षा छठवीं से बारहवीं तक पढ़ाई हो रही है। इस विद्यालय मे 794 अध्ययनरत है। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, संसदीय सचिव एवं विधायक तखतपुर रश्मि आशीष सिंह, बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय, बिलासपुर महापौर रामशरण यादव, अध्यक्ष अपेक्स बैंक बैजनाथ चंद्राकर, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!