MS Dhoni unknown facts: IPL में माही को वो अनोखे Records जो न हो आपको मालूम, ये रिकॉर्ड्स तोड़ पाना आसान नहीं…जानें

नई दिल्ली. टीम इंडिया को अलविदा कह चुके माही (MS Dhoni) को चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते देखना हर क्रिकेट फैंस के लिए एक खास लम्हां रहता है। पिछले 16 सालों से सीएसके की कप्तानी कर रहे महेंद्र सिंध धोनी ने कई मैच सफलतापूर्वक फिनिश किया है।

 



एक शानदार फिनिशर के अलावा माही ने बतौर कप्तान और एक विकेटकीपर के रूप में भी इस टीम को आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक बनाया है। इतने सालों में माही ने आईपीएल में खेलते हुए कई ऐसे कारनामे किए हैं , जिसें क्रिकेट फैंस को पता न हो। आइए आज हम आपको धोनी के आईपीएल से जुड़े कुछ खास रिकॉर्ड के बारे में बताएं।

नंबर-3 पर पर भी सुपरहिट माही
आईपीएल में अक्सर एमएस धोनी नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं। हालांकि, उनकी बल्लेबाजी ऑर्डर मैच की परिस्थिति पर भी निर्भर करती है। बता दें कि उन्होंने 7 पारियों में नंबर-3 पर बल्लेबाजी की है। इन सात पारियों में उन्होंने 188 रन बनाए। गौरतलब है कि इन सात पारियों में उनके नाम एक अर्धशतक भी दर्ज है। साल 2009 में एक लीग मैच के दौरान उन्होंने 37 गेंदों पर 58 रन की नाबाद पारी खेली थी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

विकेटकीपर नहीं बतौर फिल्डर भी आए हैं नजर

कई क्रिकेट प्रेमियों को इस बात की कौतूहल रहती है कि क्या कभी एमएस धोनी ने आईपीएल करियर में विकेटकीपिंग की जगह फिल्डिंग की है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि धोनी ने कब बतौर फिल्डर सीएसके के लिए खेला है।

बता दें कि आईपीएल करियर के 8 मैचों में वो बिना विकेटकीपर मैदान में उतर चुके हैं। साल 2008 और साल 2009 में कई मैचों में वो बतौर फिल्डर मैदान में उतरे। उस दौरान पार्थिव पटेल ने उनकी जगह विकेटकीपिंग की थी।

एक भी स्टंपिंग करने का नहीं मिला मौका
विकेट के पीछे रहते हुए विकेटकीपिंग से मैच का रुख मोड़ देने वाले धोनी के नाम इस क्षेत्र में एक दिलचस्प रिकॉर्ड दर्ज है। दरअसल,आईपीएल का एक ऐसा भी सीजन रहा है, जिसमें माही को एक भी स्टंपिंग करने का मौका नहीं मिला। बता दें कि यह घटना आईपीएल के पहले सीजन यानी साल 2008 में घटी थी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

कोई टाई मैच का हिस्सा नहीं बने माही
आईपीएल में सुरेश रैना के बाद सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी धोनी हैं, लेकिन अभी तक इस लीग में वो कभी भी टाई मैच का हिस्सा नहीं बने। बतौर प्लेयर और एक कप्तान के रूप में खेलते हुए उन्होंने एक भी मुकाबला ऐसा नहीं खेला जो टाई हुआ हो।

200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से पचासा लगाने वाले भारत के पहले खिलाड़ी
आईपीएल में एमएस धोनी ने 23 अर्धशतक जड़ा है। इनमें से आठ पारियों में उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा था। इसके बाद दूसरे नंबर पर युसूफ पठान हैं, जिन्होंने 6 मैचों में 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट पर बल्लेबाजी की है। विदेशी खिलाड़ी की बात करें तो इस लीग में एबी डिविलियर्स ने सबसे ज्यादा बार 200 से अधिक स्ट्राइक रेट पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने 9 पारियों में यह कारनामा किया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!