Gold Price Today: आज घट गए सोने-चांदी के दाम, यहां चेक करें कितना हुआ सस्ता

नई दिल्ली. सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए खुशखबरी है. कल की गिरावट के बाद आज यानी 30 मई को फिर सोने-चांदी के दाम घट गए हैं. ऐसे में आपके पास सस्ते रेट पर सोना-चांदी खरीदने का शानदार मौका है. तो बिना देरी किए फटाफट सोने की खरीदारी कर लें. लेकिन सोने-चांदी की खरीद से पहले आपके लिए यह पता करना जरूरी है कि आज सोना-चांदी किस रेट पर मिल रहा है. ऐसे में अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज के लेटेस्ट रेट के बारे में पता कर लें. यहां हम आपको सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट के बारे में बताने जा रहे हैं.



आज 22 कैरेट सोना किस भाव पर मिल रहा
देश में सोने और चांदी की कीमतों में आज मामूली गिरावट आई है. आज 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate) 30 रुपये यानी 0.05% घटकर 59,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Today) घटकर 54,940 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. वहीं, आज चांदी (Silver Price) भी सस्ती हुई गई है. आज चांदी की कीमत 0.71% यानी 500 रुपये प्रतिकिलो की गिरावट के साथ 70,300 रुपये प्रतिकिलो हो गई है.

इसे भी पढ़े -  फोन में बार-बार गायब हो रहा नेटवर्क? तो इन आसान तरीकों से मिनटों में करें ठीक

मल्‍टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का रेट (Gold Rate)
आज मल्‍टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने-चांदी की कीमतों में नरमी देखी जा रही है. मल्‍टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का रेट (Gold Rate Today) 59401.00 के लेवल पर खुला. जिसके बाद दोपहर 1 बजकर 25 मिनट के करीब MCX पर सोना 69.00 अंक (0.12%) की गिरावट के साथ 59350.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. पिछले दिन सोना 59419.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

वहीं, अगर चांदी की बात करें तो आज मल्‍टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतों में भी कमी आई है. MCX पर चांदी 71000.00 रुपये प्रतिकिलो के स्तर पर खुला. वहीं, दोपहर 1 बजकर 25 मिनट के करीब चांदी की कीमत (Silver Rate) 335.00 रुपये यानी 0.47% घटकर 70790.00 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गई .

इसे भी पढ़े -  नकली Engine Oil बर्बाद कर सकता है गाड़ी का इंजन, ऐसे पहचानें असली और नकली का फर्क

देश के महानगरों में आज सोने की कीमत (Gold Price)
दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का रेट 60,630 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
मुंबई में 24 कैरेट सोना 60,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 55,450 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.
चेन्नई में 24 कैरेट सोने का रेट 52,285 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 47,927 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
कोलकाता में 24 कैरेट सोना 60,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 55,450 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है.
आपको बता दें कि 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) को सबसे शुद्ध (99.9 प्रतिशत) माना जाता है. 24 कैरेट सोने का इस्तेमाल सोने के सिक्के और बार बनाने में होता है. जबकि 22 कैरेट सोना (22 Carat Gold) ज्वैलरी बनाने के लिए बेहतर माना जाता है.

इसे भी पढ़े -  BSNL ने समझा यूजर्स का दर्द! लाया 365 दिन डेली 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान

error: Content is protected !!