Sakti News : ‘आपका विश्वास हमारा प्रयास, आपका मोबाइल आपके पास’ अभियान के तहत साइबर सेल ने 60 गुम मोबाइल किया बरामद, एसपी कार्यालय में मोबाइल धारकों को वितरण किया गया मोबाइल

सक्ती. पुलिस के द्वारा ‘आपका विश्वास हमारा प्रयास, आपका मोबाइल आपके पास’ अभियान चलाकर साइबर सेल के माध्यम से 60 गुम मोबाइल बरामद किया गया था. इसके बाद, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मोबाइल धारकों को गुम हुए मोबाइल का वितरण किया गया. इस मौके पर एडिशनल एसपी गायत्री सिंह मौजूद थीं.

 



सक्ती एसपी एमआर आहिरे ने बताया कि सक्ती जिला बनने के बाद से ही लोगों के द्वारा मोबाइल गुम हो जाने की शिकायत की जा ही है. पुलिस का प्रयास था कि जो गुम मोबाइल है, वह वापस मिल सके. इसके लिए एएसपी गायत्री सिंह एवं साइबर सेल की टीम को लगाया गया था और गुम हुए 60 मोबाइल इकट्ठा किया किया है, जिन्हें आज उनके मालिक को सौंपा गया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

इस अभियान को सक्ती पुलिस के द्वारा ‘आपका विश्वास हमारा प्रयास, आपका मोबाइल आपके पास’ का नाम दिया गया है, क्योंकि जनता का विश्वास पुलिस के प्रति है. एसपी ने लोगों को अपना मोबाइल संभालकर रखने की अपील की है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!