Gold Price Today: सोना खरीदने का सुनहरा मौका, चांदी में तेजी, फटाफट चेक करें रेट

दिवाली के पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के भाव में गिरावट व चांदी के भाव में उछाल देखी गई है. ऐसे में अगर आप सोने व चांदी के गहने बनाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार यहां रेट जरूर चेक कर लें. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 57,950 रुपए व 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 60,850 रुपए दर्ज किया गया. वहीं,चांदी प्रति किलो 78,200 रुपए के भाव से बेची जाएगी.

 



सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने बताया सोने के भाव में गिरावट व चांदी भाव में उछाल देखी की गई. प्रति किलो चांदी के भाव में आज 200 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई. आज चांदी प्रति किलो 78,200 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल (सोमवार)शाम तक चांदी 78,000 रुपए की दर से बेची गई थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

सोने के भाव में गिरावट
22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के भाव मे 150 रुपए से अधिक की गिरावट देखी गयी है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 58,100 रुपए बिका. आजइसकी कीमत 57,950 रुपए तय की गई है. यानी दाम में 150 रुपए की गिरावट देखी गयी है. वहीं, सोमवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 61,010 रुपए के भाव से खरीदा. आज इसकी कीमत 60,850 रुपए तय की गयी है. यानी भाव में 160 रुपए की गिरावट आई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल
सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें. हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदे.यही सोने की सरकारी गारंटी है. आपको बताते भारत के एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होता है. जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोने खरीदें.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!