Golikand Video: हर किसी की आखें थी नम, जब गांव में एक साथ जली 6 लोगों की चिताएं, गोलीकांड के बाद पसरा सन्नाटा

मुरैना: गोलीकांड के बाद शनिवार को एक साथ 6 चिताएं जली। ये मंजर देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। हालांकि इससे पहले मांगों को लेकर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी नहीं हो रहे थे, लेकिन प्रशासन के आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार किया। वहीं, 7 फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है।

 



मुरैना में शुक्रवार को हुए जघन्य हत्याकांड के बाद शनिवार को लेपा गांव में आसन नदी के किनारे एक साथ 6 चिताएं जलीं। ये दर्दनाक मंजर देखकर लोगों की आंखें भर आईं। हालांकि इससे पहले गुस्साए परिजन ने अंतिम संस्कार से मना कर दिया था। परिजन आरोपियों को पकड़ने, मकान तोड़ने और शस्त्र लाइसेंस की मांग पर अड़े रहे। बाद में अधिकारियों की समझाइश और मांगें मानने के आश्वासन पर वो अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

पुलिस ने पीड़ित परिवार की मांगें मान ली है, जिसके तहत 5 शस्त्र लाइसेंस मिलेंगे। संबल योजना और BPL सूची में में नाम जोड़े जाएंगे, साथ ही 1-4 की गार्ड लगाई जाएगी। वहीं, पुलिस ने 7 फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम भी घोषित किया है। धरपकड़ के लिए 4 टीमें भिंड समेत UP और राजस्थान की खाक छान रही हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!