दूल्हा-दुल्हन की दर्दनाक मौत, ससुराल पहुँचने से पहले ही ख़त्म हुआ नवजोड़े का सफर, परिवार में मचा हाहाकार

बिहार राज्य के नालंदा में शादी की खुशियां अचानक गम में तब्दील हो गयी। शादी के बाद दूल्हन पति के साथ ससुराल जा रही थी तभी अनियंत्रित अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मार दी। जिससे दूल्हा-दूल्हन की मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की खबर आग की तरह फैल गयी जिसके बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी फिर छानबीन शुरू की गयी है। दो-दो मौत से दोनों ही परिवारों में मातम पसर गया हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

यह दर्दनाक हादसा गिरियक थाना क्षेत्र पुरैनी गांव के पास उस वक्त हुई जब शादी के बाद दूल्हन अपने पति के साथ मायके से ससुराल जा रही थी। तभी सामने से ओवरलोडेड बालू से लदे ट्रैक्टर ने दूल्हा-दूल्हन की कार जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में नवविवाहित पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दूल्हा का बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। दोनों मृतकों की पहचान नालंदा के गिरियक सतौआ गांव निवासी कारू चौधरी की 20 वर्षीया पुत्री पुष्पा कुमारी और नवादा जिला के रोह थाना क्षेत्र के महराना गांव निवासी तुला चौधरी का 27 वर्षीय पुत्र श्याम कुमार के रूप में हुई है। मृतक श्याम कुमार के घायल बहनोई को विम्स में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
error: Content is protected !!