Janjgir Big Update : शराब पीने से 3 लोगों की मौत का मामला, SDOP के नेतृत्व में SP ने जांच टीम गठित की, जांच टीम में इन थाना प्रभारियों को शामिल किया गया… जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के रोगदा गांव में शराब पीने से सेना के जवान समेत 3 लोगों की मौत के मामले में जांच करने एसपी विजय अग्रवाल ने SDOP चंद्रशेखर परमा के नेतृत्व में टीम गठित की है. जांच टीम में नवागढ़ टीआई रविन्द्र अनन्त, शिवरीनारायण टीआई विवेक पांडेय और पामगढ़ थाना प्रभारी सनत मांत्रे को शामिल किया गया है. एसडीओपी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अनेक बिंदु पर जांच करेगी. शराब बेचने वाले किराना दुकानदार हरप्रसाद साहू को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

दरअसल, 15 मई की सुबह ग्रामीण परसराम साहू, सेना के जवान नन्दलाल कश्यप और उसके साले सतीश कश्यप ने किराना दुकान से देशी शराब ली थी और तीनों ने पी थी. शराब पीते ही तीनों बेहोश हो गए और नवागढ़ अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था.

मामले में अभी पीएम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, वहीं बिसरा को जांच के लिए भेजा जाएगा. अभी FSL की रिपोर्ट भी नहीं आई है. मामले में एसपी द्वारा गठित टीम द्वारा अनेक बिंदु पर जांच की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!