JanjgirChampa Arrest : शिवरीनारायण से महुआ शराब बेचने वाले 24 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 7 लीटर शराब जब्त, क्षेत्र में लगातार की जा रही कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 से महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले 24 वर्षीय युवक रामप्रसाद केंवट को गिरफ्तार किया है और उसे जेल भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है. शिवरीनारायण क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार शराब की अवैध रूप बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने कार्रवाई की जा रही.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : थाना का प्रिंटर ठीक करवाने आए आरक्षक से होटल संचालक सहित 5 लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने नाबालिग बालक को किया निरुद्ध और अन्य 3 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी होटल संचालक फरार...

पुलिस से मिली जानकारी, मुखबिर से सूचना मिली कि शिवरीनारायण के वार्ड नंबर 3 महंतपारा के रामप्रसाद केंवट महुआ शराब बेचने के लिए रखा है. इस पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी रामप्रसाद के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब जब्त किया है.

शिवरीनारायण पुलिस ने महंतपारा से आरोपी 24 वर्षीय व्यक्ति रामप्रसाद केंवट को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Car Fire : बदमाशों ने घर के पास खड़ी 2 कार में आग लगा दी, सिटी कोतवाली पुलिस कर रही जांच...
error: Content is protected !!