JanjgirChampa Arrest : नवागढ़ से 34 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने क्षेत्र से शराब बिक्री करने वाले व्यक्ति लक्ष्मण वर्मा को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. आरोपी लक्ष्मण वर्मा, पुलेनी गांव थाना गिधौरी जिला बलौदाबाजार का रहने वाला है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि नवागढ़ के चाम्पा रोड में एक व्यक्ति शराब बिक्री करने के लिए अपने थैले में देशी प्लेन शराब रखा है. इस पर नवागढ़ पुलिस में घेराबन्दी कार्रवाई कर आरोपी लक्ष्मण वर्मा के कब्जे से 34 पाव देशी प्लेन शराब जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baheradih News : धान की फसल पर बेमौसम बारिश का कहर, किसानों को झेलना पड़ रहा दोहरा नुकसान

फिलहाल, मामले में नवागढ़ पुलिस ने गांव पुलेनी थाना गिधौरी जिला बलौदाबाजार के रहने वाले लक्ष्मण वर्मा को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!