JanjgirChampa Arrest : अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी खरौद से गिरफ्तार, शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने फेसबुक में अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में 29 वर्षीय आरोपी अनूप कुमार सोनी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी व्यक्ति अनूप कुमार सोनी खरौद के सुकुलपारा वार्ड नंबर 9 का रहने वाला है.



दरसअल, शिवरीनारायण पुलिस को भारत गृह मंत्रालय एनसीआरबी शाखा नई दिल्ली से जानकारी प्राप्त हुई कि खरौद गांव के अनूप कुमार सोनी ने फेसबुक के माध्यम से अश्लील वीडियो अपलोड किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटीएक्ट की धारा 67-बी के तहत जुर्म दर्ज किया था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी अनूप कुमार सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो फेसबुक में अश्लील वीडियो अपलोड करने की बात सामने आई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident Death : वाहन ने बाइक सवार शख्स को कुचला, मौके पर ही हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

मामले में पुलिस ने आरोपी व्यक्ति अनूप कुमार सोनी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं सिम कार्ड जब्त कर उसे गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

error: Content is protected !!