बहेराडीह मॉडल गोठान से 450 बोरी वर्मीकम्पोस्ट भेजी गई सोसायटी, किसानों को खेती में ज्यादा से ज्यादा जैविक खाद डालने का समूह के महिलाओ ने की आग्रह

जांजगीर-चाम्पा. जिले के जैविक क़ृषि ग्राम बहेराडीह के मॉडल गौठान में बिहान समूह की महिलाओ द्वारा पंचायत के सहयोग से उत्पादित 450 बोरी वर्मीकम्पोस्ट कोसमंदा के सोसायटी को भेजी गई। इससे पहले भी यहाँ से कई टन जैविक खाद शासन के अनेक विभागों को सप्लाई करके गौठान से अच्छा आमदनी समूह के महिलाओ ने प्राप्त किया है।

 



बलौदा ब्लॉक अंतर्गत जाटा पंचायत के सरपंच अनीता सपन मिरी, उप सरपंच चंदा सरवन कश्यप और सचिव जमुना सिंह नेताम ने बताया कि कोसमंदा सोसायटी को मांग पत्र के आधार पर 450 बोरी वर्मीकम्पोस्ट भेजी गई है। इसी तरह कई टन जैविक खाद शासन के उद्यान विभाग, वन विभाग, क़ृषि विभाग को भी भेजा गया है। मॉडल गौठान बहेराडीह में जैविक खाद बनाने का काम करने वाली बिहान की जय भुवनेश्वरी महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष पुष्पा यादव, सचिव अमरीका यादव और कोषाध्यक्ष सुमित्रा यादव ने बताया कि गौठान में लम्बे समय से सुपर कम्पोस्ट और वर्मी कम्पोस्ट जैविक खाद बनाने का काम समूह द्वारा किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

खाद को रखने के लिए शासन द्वारा जैविक खाद भंडारण केंद्र गौठान परिसर में ही लाखो रूपये की लागत से तैयार किया गया। वहीं यहाँ के पशुपालक किसानों से नियमित रूप से गोबर की खरीदी करके बड़े पैमाने पपर जैविक खाद बनाने का काम किया जा रहा है। यहाँ के महिलाएं अपने घर के पीछे बाड़ी में जैविक पद्धति से सब्जी, फल, फूल और अन्य फ़सल लेते हैं। इसके लिए दो साल पहले कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर द्वारा गाँव के ही कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल ने दस दिवसीय सब्जी खेती और नर्सरी प्रबंधन का प्रशिक्षण भी दिया गया था।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...

गोबर और जैविक खाद के कारोबार से मालामाल हुए किसान
सालों से यहाँ के महिला किसान पुष्पा यादव घर के पीछे बाड़ी में जैविक खाद बनाकर और उन्नत किस्म की केंचुआ पालन के कारोबार से लाखों रूपये की आमदनी ले रहीं है। वहीं पुष्पा यादव समेत यहाँ के लम्बोदर प्रसाद यादव और अन्य किसान गौठान में नियमित गोबर बेचकर और डेयरी के कारोबार से लाखों रूपये कमा रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित
error: Content is protected !!