JanjgirChampa Arrest : जान से मारने की नियत से गाली गलौज कर मारपीट करने वाले आरोपी को बम्हनीडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार, अन्य आरोपी फरार

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह पुलिस ने जान से मारने की नियत से गाली गलौज कर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है, वहीं मामले के अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी पुलिस कर रही है.



दरअसल, प्रार्थी ने बम्हनीडीह थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि शाम के समय प्रार्थी के पिता को योगेंद्र पटेल व अन्य के द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की नियत से गाली-गलौज कर डंडा और ईट से मारपीट की थी.

इसे भी पढ़े -  Champa Action : हथनेवरा चौक पर रेत का अवैध परिवहन करते 6 हाइवा जब्त, चाम्पा SDM पवन कोसमा के नेतृत्व में टीम ने की कार्रवाई...

प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी योगेंद्र पटेल और अन्य लोगों के खिलाफ IPC की धारा 147,148, 294, 307 और 506B के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी पटेल पारा निवासी योगेंद्र पटेल को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है, वहीं मामले के अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Loot Arrest : लूट के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया, एक अन्य आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, मुलमुला पुलिस की कार्रवाई...

error: Content is protected !!