JanjgirChampa Big News : सड़क हादसे में घायल SI की इलाज के दौरान हुई मौत, बिलासपुर के निजी अस्पताल में हुई मौत, पामगढ़ क्षेत्र में हुई थी घटना, …इस थाना में थे पदस्थ… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना में पदस्थ SI बीपी तिवारी की बिलासपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है. वे 12 दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए थे, जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था. वे 59 साल के थे.

 



दरअसल, SI बीपी तिवारी 27 अप्रेल की रात पामगढ़ की ओर से मुलमुला की ओर बाइक से जा रहे थे. वे भैंसों गांव की नहर के आगे पहुंचे थे कि उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे SI बीपी तिवारी घायल हो गए थे. उन्हें बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

इस बीच उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. उनके निधन के बाद परिजन जहां सदमे में हैं, वहीं पुलिस विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने SI बीपी तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!