JanjgirChampa Big News : बेकाबू कार पहले सड़क किनारे विद्युत पोल से टकराई, कार में लगी भीषण आग, …बस कुछ मिनटों में हो सकती थी बड़ी अनहोनी, 4 लोग घायल, बिलासपुर रेफर

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव में NH-49 पर अनियंत्रित होकर बेकाबू कार पहले सड़क किनारे विद्युत पोल से टकराई, फिर खेत में जाकर पलट गई. इत्तेफाक से पीछे में जा रही पुलिस ने कार में सवार 4 घायलों को बाहर निकाला. इसके कुछ मिनटों बाद कार में आग लग गई. राहत की बात रही कि वक्त रहते घायलों को कार से बाहर निकाल लिया गया, नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी. कार में सवार बच्चे समेत 4 घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है. सभी घायल रायपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

 



इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

दरअसल, सक्ती की ओर से कार आ रही थी. कार में सवार कृष्णा साव, शिव कुमार साहू, नोहर साहू और 8 साल का बच्चा कुनाल साहू कार से रायपुर जा रहे थे, तभी सारागांव के NH-49 के पास पहुंचे हुए थे कि कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई और कार में सवार 4 लोगों को काफी गंभीर आई है. सभी को कार से बाहर निकाला गया, कुछ मिनट बाद शार्ट सर्किट से कार में आग लग गई. इसके बाद फायर ब्रिगेड की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa : जिले के 1.21 लाख से अधिक किसानों के खाते में पहुंची 24.75 करोड़ रुपये की सम्मान निधि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, जिले के किसानों को मिली बड़ी राहत...

Related posts:

error: Content is protected !!