JanjgirChampa Fraud Arrest : वन विभाग में नौकरी लगाने फर्जी नियुक्ति आदेश जारी करने का मामला, 1 आरोपी गिरफ्तार, 1 अन्य फरार, मड़वा से हुई गिरफ्तारी, मोबाइल और फर्जी नियुक्ति पत्र जब्त

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी आदेश जारी करने वाले आरोपी भुनेश खूंटे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी भुनेश खूंटे बलौदाबाजार जिले के मड़वा गांव का रहने वाला है. पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल और फर्जी नियुक्ति पत्र को भी जब्त किया है. मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, कोटमीसोनार गांव के सूरज प्रताप मंडलोई ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि बलौदाबाजार जिले के मड़वा गांव के भुनेश खूंटे और नरियरा गांव के उसके दोस्त ने वन विभाग में क्षेत्ररक्षक के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख रुपये देने का सौदा तय किया.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

इस दौरान 3 मई को भुनेश खूंटे ने वाट्सएप पर सूरज प्रताप मंडलोई के मोबाइल पर वन विभाग के लेटर पेड से फर्जी आदेश पत्र भेजा. इस पर सूरज प्रताप मंडलोई को ठगी की आशंका हुई तो उसने अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 511, 465, 468, 471, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया. इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी भुनेश खूंटे को गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरा आरोपी फरार है.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!