JanjgirChampa Big Update : एक माह से लापता छात्र का शव कुएं में मिलने का मामला, पत्थर बंधा मिला शव पर, PM के लिए शव को सिम्स बिलासपुर भेजा गया, मौके पर पहुंची थी FSL और डॉग स्क्वायड की टीम, एडिशनल एसपी ने भी घटनास्थल का लिया जायजा

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना क्षेत्र के मुड़पार गांव में 1 माह से लापता छात्र की लाश कुएं में मिलने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. शव को कुएं से जब बाहर निकाला गया तो शव के साथ पत्थर बंधा था. ऐसे में छात्र की हत्या कर पत्थर बांधकर शव को कुएं में फेंकने की आशंका जताई गई है. शव के सड़ने की वजह से पोस्टमार्टम के लिए सिम्स बिलासपुर भेजा गया है, जिसका पोस्टमार्टम सोमवार को डॉक्टरों की टीम करेगी. पीएम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा कि आखिर छात्र की मौत कैसे हुई है. मामले में पुलिस जांच कर रही है. घटना की गम्भीरता को देखते हुए बिलासपुर से FSL की टीम और जांजगीर से डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची थी. साथ ही, एडिशनल एसपी अनिल सोनी भी मौके पर पहुंचे थे.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

दरअसल, 13 अप्रेल से मुड़पार गांव का छात्र विशेष धीवर लापता था. उसने 10वीं की परीक्षा दी थी. लापता होने के बाद परिजन ने लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मामले में पुलिस ने छात्र की खोजबीन की थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था.

रविवार की सुबह छात्र विशेष धीवर की लाश, घर की बाड़ी के कुएं में मिली है. बच्चे का शव मिलने के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल रहा. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी और FSL की टीम ने भी जांच की है. यह मामला इसलिए भी बड़ा हो गया है, क्योंकि छात्र के शव के साथ पत्थर बंधा मिला है. मामले में पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से छात्र की मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी. घटना के हालात के लिहाज से हत्या की आशंका जताई गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!