JanjgirChampa Accident : ट्रेलर ने बाइक सवार 2 लोगों को कुचला, दोनों घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के बिलासपुर रोड में अपने घर कुटराबोड़ जा रहे बाइक सवार दो युवकों ट्रेलर ने ठोकर मार दी. इससे दोनों को चोटें आई है, जिन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है. मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ 279, 337 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पामगढ़ थाना क्षेत्र के कुटराबोड़ गांव के अजीत रात्रे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके चाचा का लड़का आतिश बंजारे और भांजा साहिल चेलकर, टुल्लू पंप सुधरवाने शिवरीनारायण आए थे.

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SP ने आदेश जारी किया, देखिए आदेश...

वापस घर जाते समय बिलासपुर रोड में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक CG 13 AD 7729 के चालक ने ठोकर मार दी. इससे दोनों बाइक से गिर गए, जिन्हें डायल 112 के माध्यम से खरौद के अस्पताल ले जाया गया था, जहां से बेहतर इलाज के लिए दोनों को बिलासपुर रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Kanker Police Transfer : 5 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने आदेश जारी किया...

मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने ट्रेलर क्रमांक CG 13 AD 7729 के चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!