JanjgirChampa Cattle Death : जंगल में 5 भैंस और 2 गाय की हुई मौत, पशुपालक ने थाने में दी घटना की सूचना

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के खिसोरा जंगल में करंट की चपेट में आने से 5 भैंस और 2 गाय की मौत हो गई है, सातों मवेशी जंगल में मृत हालत में मिले हैं और इससे किसान को बड़ा नुकसान हुआ है, मामले में बलौदा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश में जुटी हुई है. कल 8 मई को मवेशियों का वेटनरी डाक्टर के द्वारा मवेशियों का पोस्टमार्टम किया जाएगा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मवेशियों के मौत का खुलासा होगा.

 



दरअसल, खिसोरा गांव निवासी परमेश्वर अहीर ने बलौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की 4 मई को उसके बड़े भाई के मवेशी के साथ उसने मवेशियों को चरने के लिए छोड़ दिया था. जब शाम तक मवेशी घर वापस नहीं पहुंचे तो परमेश्वर अहीर, मवेशियों को ढूंढने निकला. इसके बाद आज 7 मई को वह खिसोरा के जंगल पहुंचा तो देखा कि खिसोरा जंगल में 5 भैंसा, 2 गाय मृत अवस्था में पड़े थे.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

किसान ने यह भी आशंका जाहिर की है कि किसी ने जंगली जानवर के शिकार के लिए करंट लगाया था, जिसकी चपेट में मवेशी आ गए होंगे. फिलहाल, मामले में पुलिस जांच कर रही है और कल पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!