JanjgirChampa Fraud Arrest : वन विभाग में नौकरी लगाने फर्जी नियुक्ति आदेश जारी करने का मामला, फरार आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी की 5 मई को हुई थी गिरफ्तारी, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी आदेश जारी करने वाले फरार आरोपी यक्ष कुमार बंजारे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल को भी जब्त किया है. 5 मई को भी एक अन्य आरोपी भुनेश खूंटे की गिरफ्तारी बलौदाबाजार जिले के मड़वा गांव से हुई थी.

 



पुलिस के मुताबिक, कोटमीसोनार गांव के सूरज प्रताप मंडलोई ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि बलौदाबाजार जिले के मड़वा गांव के भुनेश खूंटे और नरियरा गांव के उसके दोस्त ने वन विभाग में क्षेत्ररक्षक के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख रुपये देने का सौदा तय किया था. इस दौरान 3 मई को भुनेश खूंटे ने वाट्सएप पर सूरज प्रताप मंडलोई के मोबाइल पर वन विभाग के लेटर पेड से फर्जी आदेश पत्र भेजा था. इस पर सूरज प्रताप मंडलोई को ठगी की आशंका हुई तो उसने अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

इसे भी पढ़े -  Champa News : ओजोन परत धरती की ढाल है, हमें इसकी रक्षा करनी होगी : पारीक, विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस 16 सितम्बर 2026 को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मनाया गया...

मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 511, 465, 468, 471, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था. इसके बाद पुलिस ने 5 मई को एक आरोपी भुनेश खूंटे को गिरफ्तार किया था, वहीं दूसरा आरोपी फरार था और मामले में पुलिस तफ्तीश कर रही थी, तभी फरार आरोपी यक्ष कुमार बंजारे के बलौदा क्षेत्र में होने की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस ने दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही, आरोपी यक्ष कुमार बंजारे को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh : शासकीय स्कूल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास : कलेक्टर, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आयोजित, खरौद के हायर सेकेंडरी, मिडिल स्कूल और प्रायमरी स्कूल के प्रतिभावान 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Related posts:

error: Content is protected !!