JanjgirChampa Rally : पंचायत सचिवों ने अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर रैली निकाली, जमकर नारेबाजी की, CM और पंचायत मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

जांजगीर-चाम्पा. जिला मुख्यालय जांजगीर में पंचायत सचिवों ने अपनी एक सूत्रीय मांग नियमितीकरण को लेकर रैली निकाली और कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर को मुख्यमंत्री और पंचायत मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. पिछले 54 दिनों से पंचायत सचिव ब्लाक मुख्यालयों में धरना दे रहे हैं, आज जिला मुख्यालय जांजगीर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया. कल 9 मई से अपनी मांग को लेकर भूख हड़ताल करने की बात कही है. पंचायत सचिवों का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : संस्कृति इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मसीयूटिकल साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी मेऊ पामगढ़ में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विविध कार्यक्रम

पंचायत सचिवों का कहना है कि नियमितीकरण का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन अब सरकार ध्यान नहीं दे रही है, जिसकी वजह से अब उन्हें आंदोलन की राह पकड़नी पड़ी है. 54 दिनों से आंदोलन करने के बाद भी सरकार ने कोई पहल नहीं की है. ऐसे में पंचायत सचिव भी पीछे हटने वाले नहीं है. सरकार ने नियमितीकरण की मांग पूरी नहीं की तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : 11 केवी के 450 किलो सिल्वर तार की चोरी करने वाले सहित खरीददार 5 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर से हुई खरीददार की गिरफ्तारी, चोरी का सामान और पिकअप जब्त

Related posts:

error: Content is protected !!