JanjgirChampa Student Suicide : 9 वीं के छात्र ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी मुलमुला पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा गांव में कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले छात्र ने घर में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक छात्र के माता-पिता बाहर कमाने खाने गए हैं. वह अपने दादा-दादी और चाचा-चाची के साथ रहता था. 9वीं के छात्र ने किस वजह से आत्महत्या की है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : शादी का विज्ञापन चलाकर, शादी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी मैरिज ब्यूरो बनाकर की 6 लाख 65 हजार की ठगी...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नरियरा गांव का 9वीं का छात्र देवकुमार महिपाल, अपने दादा-दादी लोगों के साथ रहता था, पड़ोस के घर में TV देखने गया था.उसे उदास देखने पर उसकी चाची ने वजह पूछी तो छात्र देवकुमार महिपाल ने कुछ नहीं बताया.

कुछ समय बाद छात्र ने घर में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके में पहुंचकर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : जीएसटी विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारियों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने आदेश किया जारी...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!