Janjgir Fraud Arrest : ट्रैक्टर के लोन की किश्त का गबन करने का मामला, आरोपी जांजगीर से गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने किसानों के ट्रैक्टर लोन किश्त का गबन करने वाले आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी ने 1 लाख 38 हजार रुपये का गबन किया है. आरोपी राहुल यादव, फाइनेंस लिमिटेड कंपनी में रिलेशनशिप एक्जीक्यूटिव के पद पर पदस्थ है.

 



सिटी कोतवाली टीआई लखेश केंवट ने बताया, फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के वित्तीय प्रबंधक अवधेश सिंह ने थाना में रिपोर्ट लिखाई थी कि रिलेसनशीप इग्जकेटीव राहुल यादव, कंपनी में मई 2022 से कार्य कर रहा है और उसका कार्य ऋण देना, किस्त संग्रह करने का था. आरोपी राहुल यादव ने तीन किसानों से ट्रैक्टर की क़िस्त के एवज में 1 लाख 38 हजार ले लिया था और कंपनी में राशि जमा नहीं किया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

कंपनी के द्वारा उसे नोटिस जारी किया गया था, लेकिन आरोपी राहुल यादव ने राशि जमा नहीं किया था. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 के तहत अपराध दर्ज किया है और आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!