JanjgirChampa Thief : सूने घर में सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रकम की हुए चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ सारागांव थाना में मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना क्षेत्र के सुने घर में सोने चांदी के जेवरात और नगदी रकम की चोरी का मामला सामने आया है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 380 और 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.



रिपोर्ट में पुष्पलता राठौर ने पुलिस को बताया है कि वह अपने परिवार के साथ गांव गई हुई थी, तभी पुष्पलता राठौर की पड़ोसी नागराज कहरा ने पुष्पलता राठौर को फोन कर बताया कि घर के किचन का खिड़की खुला हुआ और जाली कटा हुआ है. तब पुष्पलता राठौर आई और घर अंदर जाकर देखी तो आलमारी का लॉक टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था. आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात और गुल्लक में रखे 3 हजार रूपए कुल कीमत 55 हजार रूपए को कोई अज्ञात चोर चोरी कर के ले गया था.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : करंट से महिला मजदूर की मौत, एक अन्य महिला मजदूर झुलसी, चाम्पा का मामला

मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!