Sakti Big News : जैजैपुर विधायक बैठे थाने के बाहर धरने पर, विधायक के गृहराम भोथीडीह की 5 दुकानों का टूटा है ताला, 4 दुकानों में हुई है चोरी, पुलिस ने केवल एक मामले में किया था एफआईआर दर्ज, धरना के बाद ये हुआ… पढ़िए…

सक्ती. जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा के गृहग्राम भोथीडीह की 5 दुकानों का ताला टूटा है और 4 चार दुकानों में चोरी हुई है, लेकिन पुलिस ने केवल एक मामले में एफआईआर दर्ज किया है. इससे नाराज विधायक ने ग्रामीणों एवं कार्यकताओं के साथ थाने के बाहर 2 घंटे तक धरना दिया. इसके बाद पुलिस ने बाकी चार लोगों का ज्वाइंट एफआईआर दर्ज किया है. मौके पर सक्ती एसडीओपी भी पहुंचे हुए थे.

 



जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा ने बताया कि उनके गृहग्राम भोथीडीह में 14-15 मई की दरमियानी रात को 5 दुकानों का ताला टूटा है और चार दुकानों में चोरी हुई है, जिसमें एक दुकान से 9 हजार रुपए नगद, दूसरी दुकान से 3 हजार रुपए, तीसरी दूकान से दो प्रिंटर और एक गैरेज की दुकान से चैनस्पाकिट, मोबाइल की चोरी हुई है, लेकिन पुलिस ने केवल एक ही मामले का एफआईआर दर्ज किया है, बाकी चार मामले में एफआईआर दर्ज नहीं किया था. इसके लिए जैजैपुर थाने के बाहर धरना पर बैठे हुए थे. 2 घंटे बाद पुलिस के द्वारा बाकी चार लोगों का ज्वाइंट एफआईआर दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

सक्ती एसडीओपी तसलीम आरिफ ने बताया कि 5 दुकानों का ताला टूटा है, जिसमें किसी में 2 हजार, किसी में 3 हजार, किसी का सिर्फ ताला टूटा है. इसके लिए जैजैपुर विधायक के द्वारा सभी 5 मामले में एफआईआर को लेकर धरना पर बैठे थे. इसके बाद 4 लोगों का ज्वाइंट एफआईआर दर्ज किया गया है, जिससे बाद धरना समाप्त हो गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!