Kisaan School : बिलासपुर के किसान ने किसान स्कूल को भेंट की ब्रम्हकमल का पौधा, 5 जून को मनाया जाएगा पर्यावरण दिवस

जांजगीर-चाम्पा. भारत के पहले किसान स्कूल बहेराडीह को बिलासपुर के युवा कृषक अविनाश धीवर ने आज पर्यावरण दिवस के पूर्व ब्रम्हकमल का पौधा भेंट की है, वहीं 5 जून को वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जायेगा. इस मौके पर पर्यावरण को लेकर संगोष्ठी और रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी. प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को एक-एक पौधे के साथ सम्मान किया जायेगा.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि आज बिलासपुर जिले के युवा कृषक अविनाश धीवर ने किसान स्कूल पहुंचकर ब्रम्हकमल का पौधा भेंट किया है और 5 जून को आयोजित होने वाले विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में अपने युवा कृषको के साथ शामिल होने की अपनी स्वीकृति प्रदान किया है.

इसी तरह छत्तीसगढ़ और देश की धरोहर को बचाने विलुप्त चीजों को किसान स्कूल के संग्रहालय में सहेजने के काम में छत्तीसगढ़ राज्य के अलग अलग जिले के युवा कृषक आगे बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही भारत के हरेक राज्यों के किसानो को क़ृषि क्षेत्र में बहुत ही अच्छी जानकारी मिल रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!